सासाराम, दिसम्बर 27 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र पर शनिवार को प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में साक्षरता को लेकर बैठक हुई। प्रभारी बीईओ ने बताया कि असाक्षर महिला एवं पुरुषों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों एवं टोला सेवकों द्वारा पूर्व में सर्वे कराया गया था। इस आधार पर चिन्हित असाक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़ने की योजना बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...