प्रयागराज, जून 28 -- भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (काशी प्रांत) की ओर से रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में आयोजित पांच दिनी प्रांतीय बालिका प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं यूपी बोर्ड के पूर्व सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं बालिका शिक्षा पर विचार रखे। कहा कि 2030 तक सभी बालिकाओं को शिक्षित करने का लक्ष्य है। आज भी पुरुष और महिला साक्षरता में 13 प्रतिशत का अंतर है, जिसे समाप्त करना होगा। स्वागत प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह व संचालन संगीत शिक्षक मनोज गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...