विकासनगर, मार्च 12 -- सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से ककाड़ी गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन साक्षरता, डिजिटल साक्षरता और महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, डिजिटल जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. रेनु गुप्ता ने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र में महिलाओं को मिलने वाला सम्मान महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साक्षरता और डिजिटल साक्षरता समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और डिजिटल तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.