गढ़वा, अप्रैल 18 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव, जिला साक्षरता समिति के निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन बिहारी गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देशों का उद्देश्य साक्षरता अभियान को प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक असाक्षर लोगों को इससे जोड़ना है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी विद्यालय अपने-अपने पोषक क्षेत्र में असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें। उसके लिए शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह समुदाय के बीच जाकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करें। उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- 171 प्रधान शिक्षकों को किया गया विद्यालय आवंटित साथ ही, सभी विद्यालयों को दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रखंड कार्...