साकेत हादसा : MCD की लापरवाही ने छीनीं 6 जिंदगियां, मजिस्ट्रेट जांच में खुलासा
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैदुलाजाब इलाके में गत 30 मई को गिरी चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच में नगर निगम की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद निगम ने अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इतना ही नहीं, हादसे के बाद जांच को भटकाने के लिए रिकॉर्ड में हेरफेर भी की गई। दक्षिण जिला के डीएम लक्ष्य सिंघल द्वारा लगभग डेढ़ माह तक की गई जांच के बाद यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को सौंप दी गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। हादसा इतना भीषण था कि मलबा हटाने में ही कई दिन लग गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.