प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थानाक्षेत्र के साकेत नगर में शनिवार देर रात अचानक बिजली का खंभा टेढ़ा होकर सड़क पर गिर गया, जिससे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने से सड़क पर तार लटकने लगे और आवागमन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।जानकारी पर रविवार को बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया खंभा लगवाने का काम शुरू किया। खंभा बदलने के दौरान तार जोड़ते समय एक केबल टूट गई, जिसके कारण बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं हो सकी। बाद में विभाग की दूसरी टीम ने मौके पर पहुंचकर केबल को ठीक किया। इसके बाद रविवार शाम करीब छह बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कानपुर रोड एसडीओ ने बताया कि मुख्य फीडर की सप्लाई बंद नहीं हुई थी। केवल दो ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्लों में ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.