वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, हिटी.। संकटमोचन से सटी साकेत नगर कॉलोनी और भोगाबीर के हजारों परिवार एक सप्ताह से दूषित जलापूर्ति का दंश झेल रहे हैं। नल से आनेवाले पानी से सीवेज जैसी दुर्गंध आ रही है। नहाना-पीना तो दूर पानी कमरे में गिर जाए पूरे घर में मैनहोल जैसी दुर्गंध फैल जा रही है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोगाबीर में एक हफ्ते से ट्रंचलेस पाइप डालने का काम चल रहा है। तब से ही दूषित जलापूर्ति शुरू हुई है। आशंका जताई कि सीवर पाइप लाइन के लिए की गई ड्रीलिंग से पेयजल पाइप फट गई है। साकेत नगर कॉलोनी के डीके सिंह ने बताया कि नल से मिट्टी और बालू भी आ रहा है। पानी की टंकी में पांच से छह इंच तक सिल्ट जम गई है। जिसे साफ करने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन पड़ोसियों के घर में सब्मर्सिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.