नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के पास स्थित पार्क में टहल रही उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद सभी को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के अनुसार, रविवार शाम मणिपुर की रहने वाली एक युवती ने बदसलूकी और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता पेशे से वकील है, जबकि उसकी दोस्त असम की रहने वाली ट्रांसजेंडर है, जो उससे मिलने साकेत कोर्ट आई थी। दोनों कोर्ट परिसर के पास स्थित पार्क में टहल रही थीं, तभी कुछ लड़के वहां पहुंचे और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों से छेड़छाड़ की और मणिपुर की यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.