प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार शाम यात्रियों की भीड़ नजर आई। मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस, दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के कोच में प्रवेश के लिए यात्री लाइन लगाकर धक्कामुक्की कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी एसओ सुमित कुमार ने किसी तरह से सिपाहियों की मदद से सभी यात्रियों को कोच में प्रवेश दिलाया। जंक्शन से गुजरने वाली चार नियमित ट्रेन मामूली विलंब से पहुंचीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.