रांची, मार्च 7 -- रांची। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, एदलहातू के छात्र निखिल कुमार का चयन जापान में होने वाले 'साकुरा साइंस हाई स्कूल' कार्यक्रम के लिए हुआ है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 28 जून से 4 जुलाई तक चलेगा। राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निखिल को यह अवसर मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा और सचिव सीमा शर्मा ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...