जमशेदपुर, फरवरी 26 -- शहर की जाम समस्या से राहत दिलाने की दिशा में साकची से एग्रिको तक नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा। टाटा स्टील लिमिटेड से एनओसी प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साकची में भारी यातायात दबाव के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। फ्लाईओवर निर्माण से यातायात सुगम होगा, समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वहीं, मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की क्षमता बढ़ाने के लिए 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेकवेल का भी निर्माण जल्द ही होगा। झारखंड सरकार ने 67 करोड़ 36 लाख 42 हजार 900 रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। राशि निर्गत होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। योजना के पूर्ण होने से शहर की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.