जमशेदपुर, मार्च 11 -- साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में साकची कैम्प कार्यालय में मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार साझा किए। राकेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण लेकर आए प्रताप यादव और कौशल प्रधान ने एसआईआर, मनरेगा, पेसा कानून और बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की और पार्टी में अनुशासन का महत्व समझाया। वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और उसकी विचारधारा पर प्रकाश डाला। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस क...