साकची में सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमले का प्रयास
जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- साकची थाना अंतर्गत अग्रवाल बुक स्टोर के पास मंगलवार सुबह 9 सब्जी विक्रेता पर अजय महतो पर चापड़ से हमले का प्रयास किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने हमलावर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया। अजय ने बताया कि वह बसंत सिनेमा के पास मैदान में सब्जी बेचने का काम करता है। हमलावर के साथ उसका पुराना विवाद है। आज आरोपी ने उसे रोका और अचानक से हमला कर दिया। उसने बीच बचाव किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.