जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- साकची अग्रवाल बुक स्टोर के पास मंगलवार सुबह सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। यहां अजय महतो नामक युवक पर चापड़ से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से हमलावर को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित अजय महतो ने बताया कि वह बसंत सिनेमा के पास मैदान में सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करता है। उसका आरोप है कि हमलावर के साथ उसका पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने मंगलवार सुबह उसे रास्ते में रोका और अचानक चापड़ से हमला करने का प्रयास किया। अजय ने किसी तरह खुद का बचाव किया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और हमलावर को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.