जमशेदपुर, फरवरी 26 -- फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 27 फरवरी को शहर में विशाल एवं भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह यात्रा साकची शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बिष्टूपुर से गुजरते हुए जुगसलाई वैकुंठ धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में करीब 3 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ शामिल होंगे। वहीं, हजारों श्रद्धालु सपरिवार यात्रा में सहभागिता करेंगे। इससे पूर्व पुरोहितों द्वारा सभी निशानों की पूजा-अर्चना की जाएगी। बाबा श्याम का विशेष चलंत दरबार आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा के साथ एक विशेष वाहन भी चलेगा, जिसमें भजन गायक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान बाब...