साकची में बस और कार की टक्कर, मुआवजे को लेकर सड़क पर हंगामा
जमशेदपुर, जून 22 -- साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप शनिवार को एक बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर सड़क पर जमकर बहस हुई, जिससे इलाके में भीड़ जुट गई और यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस साकची की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसने कार को रगड़ते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के तुरंत बाद बस चालक, कंडक्टर और कार चालक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। सड़क किनारे काफी संख्या में लोग जमा हो गए। बस चालक और कंडक्टर का कहना था कि अंतिम फैसला बस मालिक के आने के बाद ही लिया जाएगा। वहीं, कार चालक अपनी गाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.