जमशेदपुर, फरवरी 20 -- साकची के काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार सुबह पूजा करने जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना बुधवार सुबह 6 बजे की है। पीड़िता अनीता चौधरी ने बताया कि वह सुबह अपने घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा करने निकली थी। इस दौरान तेज गति में एक बाइक आई, जिसपर दो युवक सवार थे। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन निकाल ली। पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में घटित हो गई, जिससे उन्हें संभलने या शोर मचाने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों को जबतक जानकारी होती, तब तक अपराधी ओझल हो चुके थे। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही...