जमशेदपुर, फरवरी 28 -- साकची थाना अंतर्गत सागर होटल के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा हालांकि स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़कर पकड़ लिया। इधर, घायल दंपति को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.