जमशेदपुर, जून 24 -- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच में बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के ऑटो चलाने वाले चालकों के चालान काटे गए। मॉडिफाइड बाइक, नियमों के विपरीत बदलाव वाले वाहनों और काले शीशे लगे वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...