जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 359वां पावन प्रकाश पर्व शनिवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक और दिव्य सजावट से सुसज्जित किया गया है, जहां संगत गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर मत्था टेकेगी। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब से सुबह 10 बजे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कालीमाटी रोड, जेएनएसी गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर होते हुए उसी मार्ग से लौटेगी। इसके बाद अरदास की जाएगी। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पालकी नगर भ्रमण करेगी। गुरुद्वारा परिसर में भव्य कीर्तन दरबार भी सजेगा, जहां संगत गुरु महाराज की अमृतमयी वाणी का रसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.