साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का निधन
जमशेदपुर, अगस्त 19 -- जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का बुधवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुईयांडीह में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके आवास से निकलेगी।साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अवतार सिंह भामरा का निधन सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ट्रस्टी के साथ-साथ सेवादार के रूप में गुरुद्वारा साहिब साकची में लंबे समय तक सेवा दी और समाज का मार्गदर्शन किया।महासचिव परमजीत सिंह काले समेत गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारियों, विभिन्न सिख संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.