जमशेदपुर, मार्च 7 -- साकची थाना क्षेत्र स्थित साकची गुरुद्वारा के पीछे अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आकर 5 बाइक और कुछ साईकल जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पास की बस्ती में कचरा जलाया गया था, जिसकी आग धीरे-धीरे फैलते हुए आगे बढ़ गई और वहां खड़ी 5 बाइक और कुछ साईकल को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को बुझा दिया, लेकिन तब तक कई बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.