साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, सिख समाज में शोक की लहर
जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रायपुर में चल रहा था।अपने पीछे उन्होंने तीन बच्चों का पूरा परिवार छोड़ा है। मिलनसार स्वभाव के जसबीर सिंह गांधी के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार जसबीर सिंह गांधी कमिटी के एक बेहद सक्रिय और समर्पित सदस्य थे। उनका सहज और मिलनसार स्वभाव सभी को आकर्षित करता था। उनका अचानक चला जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।उनका अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके आवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.