साकंलपुठी के युवक ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
बागपत, मई 25 -- चांदीनगर। बागपत के साकंल पुट्ठी गांव के एनएसजी कमांडो सोनू ने माउंट एवरेस्ट पर 8848.86 मीटर की चढ़ाई कर तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन किया है। सोनू की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है। रसूलपुर साकंल पुट्ठी निवासी सोनू सांगवान पुत्र जसवीर सिंह सांगवान सेना में एनएसजी कमांडो है। इस समय उसकी ड्यूटी मानेसर में है। सोनू के पिता जसवीर सांगवान ने बताया कि 20 फौजियों की टीम नेपाल के रास्ते एवरेस्ट पर चढ़ी थी। बताया कि एवरेस्ट पर 8848.86 मीटर की चढ़ाई करने के बाद सोनू ने तिरंगा लहराया और अपने जिले का नाम रोशन किया। ग्रामीणों को जैसे ही यह खबर पता चली तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू ने गांव का नाम रोशन किया है। गांव लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.