रांची, फरवरी 8 -- रांची। साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री मां काली एवं शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण और भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से मंदिर परिसर से शुरू होकर तपोवन मंदिर तक जाएगी। समिति के अध्यक्ष राम कुमार सिंह और सचिव उज्जवल आनंद ने बताया कि 10 फरवरी को नगर भ्रमण व शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। महोत्सव का समापन 12 को महाभोग वितरण के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...