साउथ मलाका हत्याकांड की व्यापार मंडल ने की निंदा
प्रयागराज, जून 2 -- साउथ मलाका में व्यापारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और पुत्री समेत चार की हत्या से व्यापारी समाज में आक्रोश और शोक है। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार नहीं बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग के लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन, निष्पक्ष और त्वरित जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती हैं और समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। संगठन ने दिवंगत परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- साउथ मलाका के एक मकान में चार लोगों की हत्या व्यापार मंडल ने स्पष्ट कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.