प्रयागराज, जून 18 -- इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साउथ मलाका और आजाद नगर के लोगों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने दूषित पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या की शिकायत की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने मंत्री को बोतल में भरकर बदबूदार और गंदा पानी दिखाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि घरों में सीवर मिश्रित पानी की सप्लाई हो रही है। लगातार शिकायत के बाद भी साफ पानी नहीं मिल रहा है।

मंत्री की कार्रवाई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पाइपलाइन की जांच, मरम्मत और दूषित जलापूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। दोनों मोहल्लों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए नया नलकूप लगाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों से दूषित जलापूर्ति की ...