चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया और मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के बीच दो बार ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गई। वहीं टुनिया और मनोहरपुर के बीच महज 35 किलो मीटर की दूरी में दो बार ब्रेक बाइंडिंग होने से रेलवे के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक साउथ बिहार गुरुवार को 12.11 में सोनुवा स्टेशन से खुली थी। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद ही ट्रेन के जेनरल बोगी के ह्वील से धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन को टुनिया रेलवे स्टेशन पर रोक कर ट्रेन में मौजूद फायर सिलेंडर से आग बुझाया गया। इसी दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन टुनिया स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.