चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर। गोईलकेरा से इलाज कराने राउरकेला आ रहे एक व्यक्ति की साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में मौत हो गई। सूचना मिलते ही राउरकेला जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक गोईलकेरा के कृष्णा टोला निवासी राजेश गुप्ता (40) के सीने में कई दिनों से दर्द था। वह स्थानीय चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। जब तबीयत ठीक नहीं हुआ तो शनिवार को अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए साउथ बिहार एक्सप्रेस से राउरकेला आ रहे थे की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने राउरकेला रेलवे स्टेशन को शव उतारा और रेलवे के चिकित्सक को सूचना दी। इसके बाद रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंच कर शव की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को जीआरपी को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.