साउथ बिहार एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास कोच का एसी काम नहीं करने से भड़के यात्री
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का फर्स्ट एसी कोच एच-1 खराब होने से शनिवार को राउरकेला स्टेशन पर हंगामा हो गया। यात्री फर्स्ट एसी कोच में तत्काल सुधार की मांग कर रहे थे। यात्रियों के भड़कने की सूचना पर आरपीएफ के साथ विभिन्न विभागों के रेल अधिकारी ट्रेन के पास पहुंचे और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया, लेकिन एसी ठीक नहीं हुआ। फर्स्ट एसी कोच में सुधार नहीं होने पर यात्री कोच बदलने की मांग करने लगे। इससे यात्रियों के हंगामे के कारण ट्रेन 5.16 बजे से शाम 6.30 बजे तक राउरकेला स्टेशन पर खड़ी होने से लेट होने लगी। हालांकि, रेल अधिकारियों ने टाटानगर स्टेशन पर सुधार या फिर अतिरिक्त कोच लगाने का आश्वासन देकर ट्रेन को राउरकेला से आगे बढ़ा दिया। इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय और टाटानगर स्टेशन को भी साउथ बिहार एक्सप्रेस के फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.