जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में ब्लॉक के कारण आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 13, 20, 27 अक्तूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर के अलावा 1, 8 और 15 दिसंबर को टाटानगर स्टेशन नहीं आएगी। यह ट्रेन चांडिल से कांड्रा और सीनी के रास्ते गुजरेगी। वहीं, साउथ बिहार एक्सप्रेस 14, 21 और 28 नवंबर समेत 5 और 12 दिसंबर को आरा से रद्द रहेगी। दुर्ग से चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 15, 22, 29 नवंबर और 6 व 13 दिसंबर को रद्द रहेगी। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के चलते रेलवे ने टाटानगर-चांडिल होकर चलने वाली हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 10 अक्तूबर को रद्द करने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.