साउथ बिहार एक्सप्रेस को बक्सर तक चलाने में जुटा रेलवे
जमशेदपुर, जून 27 -- टाटानगर होकर चलने वाली दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को रेलवे बक्सर तक चलने की तैयारी में है। दक्षिण पूर्व जोन ने साउथ बिहार एक्सप्रेस को आरा के बदले बक्सर ले जाने का प्रस्ताव दो बार (अक्तूबर 2025 और मई 2026) रेलवे बोर्ड भेजा है। लेकिन प्रस्ताव को अभी रेलवे बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है। मालूम हो कि दुर्ग-साउथ बिहार एक्सप्रेस अभी आरा से अप-डाउन करती है। आरा से ट्रेन को 69 किमी आगे बक्सर ले जाने से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर एवं बलिया के यात्रियों को भी सहूलियत होगी। हालांकि, टाटानगर से अभी बक्सर के लिए रोज सुबह एक ट्रेन रवाना होती है, लेकिन रात में 11 बजे बाद बक्सर पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को रात स्टेशन पर गुजरना पड़ता है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी गार्डेनरीच में कई बार साउथ बिहार एक्सप्रेस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.