जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- पटमदा: साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में सोमवार को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने कुछ देर का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सुदिव्य कुमार के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा झारखंड के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा को स्मरण किया। उनके असामयिक निधन को राज्य एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। यह भी पढ़ें- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा...