साउथ प्वाइंट में नामांकन फॉर्म का वितरण 11 अक्तूबर से
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- पटमदा। साउथ प्वाइंट स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। कक्षा नर्सरी से 9वीं तथा 11वीं (विज्ञान, कला व वाणिज्य) में प्रवेश लिया जाएगा। यह फैसला विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा एवं प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।प्रबंधन के अनुसार, विद्यालय गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास और आधुनिक तकनीकी ज्ञान पर विशेष ध्यान देता है। प्राकृतिक एवं शांत वातावरण में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.