नई दिल्ली, मार्च 14 -- दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में ग्रेटर कैलाश-1 में प्रस्तावित 400 बेड के निजी अस्पताल के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। मेडांता समूह द्वारा अर्चना कॉम्प्लेक्स के पास बनाए जा रहे इस अस्पताल के खिलाफ इलाके के लोग पिछले दो वर्षों से समय-समय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि रिहायशी कॉलोनी के बीच इतने बड़े अस्पताल से ट्रैफिक, पार्किंग और प्रदूषण की समस्या बढ़ेगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ग्रेटर कैलाश रेजिडेंट्स एसोसिएशन (GKRA) के अध्यक्ष राजीव काकरिया के अनुसार, इलाके में पहले से ही कई बड़े अस्पताल मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 3 से 4 किलोमीटर के दायरे में मैक्स, अपोलो, एस्कॉर्ट्स, होली फैमिली अस्पताल और एम्स जैसे बड़े अस्पताल हैं। ऐसे में रिहायशी इलाके के बीच एक और 400...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.