मिर्जापुर, अगस्त 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की तरफ से अप्लाइड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टिट्यूट फार सोशल इम्पैक्ट तथा टेक ब्रेन के सहयोग से"एआई करियर पावर वर्कशॉप" का आयोजन किया गया। साउथ कैंपस के न्यू एलटी सेमिनार हॉल में आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य इस कार्यशाला का उद्देश्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। इसमें विद्यार्थियों को सीखने, शोध, रचनात्मकता, संचार, रोजगारपरक कौशल तथा करियर विकास में एआई के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्घाटन परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बी एम एन कुमार, समन्वयक, डीडीयू कौशल केंद...