मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के छात्र-छात्राओं के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों के इलाज के लिए टेलीमेडिसिन चिकित्सा शुरू की जाएगी। इसका उद्घाटन बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी एक सितंबर मंगलवार को करेंगे। इसके बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर, बरकछा परिसर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेगें। इस दौरान वे दक्षिणी परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने के साथ ही नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे।

कुलपति का उद्घाटन कार्यक्रम कुलपति प्रो. चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर स्थित सेंट्रल हिन्दू स्कूल भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करेंगे। वे स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दूरचिकित्सा (टेलीमेडिसिन) सुविधा से संबंधित ...