नई दिल्ली, मार्च 27 -- South Movie With Good IMDb Rating: वीकेंड आ गया है और हम आपके लिए साउथ की एक और मजेदार फिल्म भी लेकर आ गए हैं। ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। वहीं इसका नाम 'नना थान केस कोडू' है। हिंदी में इस नाम का मतलब 'तो फिर मुझ पर केस कर दो' है। आइए आपको इस फिल्म के अच्छे और बुरे पॉइंट्स बताते हैं ताकि आप ये तय कर पाएं कि ये फिल्म आपके लिए है या नहीं।फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी कोझुम्मल राजीवन (Kunchacko Boban) के इर्द-गिर्द घूमती है। कोझुम्मल राजीवन पहले छोटी-मोटी चोरियां करता था, लेकिन अब सुधर चुका है और कासरगोड में अपनी पत्नी देवी के साथ शांति से जीवन जी रहा होता है। एक दिन उसकी जिंदगी अजीब मोड़ लेती है। वह एक तेजी से उसकी तरफ बढ़ रही ऑटो से बचने के लिए दीवार फांदता है और दीवार के उस पार बंधे स्था...