रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के युवा कलाकार अनुराग पांडे को अंतरराष्ट्रीय कला संस्था साउथ एशिया ग्लोबल आर्ट कलेक्टिव के एशिया-प्रशांत डिवीजन का क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। संस्था की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा-पत्र में अनुराग पांडे की कलात्मक उपलब्धियों, उनके रचनात्मक योगदान तथा समकालीन कला के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। घोषणा के साथ उनकी एक विशिष्ट कलाकृति को भी प्रदर्शित किया गया है, जो उनकी सृजनात्मक क्षमता, कलात्मक दृष्टि और अभिव्यक्ति की गहराई को दर्शाती है। अनुराग ने बताया कि साउथ एशिया ग्लोबल आर्ट कलेक्टिव एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो दक्षिण एशिया सहित विश्वभर के कलाकारों को जोड़ने, उनकी प्रतिभा को...