नई दिल्ली, मार्च 12 -- चेन्नई। निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ मिलकर अपने इंटरनेट बैंकिंग मंच 'साइबरनेट' के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) भुगतान सेवा शुरू की है। इस एकीकरण से नियोक्ता और संस्थान अब बैंक के डिजिटल बैंकिंग मंच के माध्यम से ईपीएफ अंशदान का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। नियोक्ता और संस्थान अब ईपीएफओ पोर्टल के जरिये बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग कर ईपीएफ अंशदान, बकाया और संबंधित शुल्क का सीधे भुगतान कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.