साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली। साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 21 प्रतिशत बढ़कर 426 करोड़ रुपये हो गया। केरल स्थित निजी क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 351 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 3,264 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,923 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय भी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,796 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में 2,407 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- केनरा बैंक का मुनाफा बढ़ा, मार्केट भी गुलजार, फिर क्यों 6% टूट गया शेयर?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.