पूर्णिया, सितम्बर 27 -- रुपौली,एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली स्थित बिरौली बाजार निवासी अभिजीत कुमार( 47 वर्ष) का चयन 13 जून 2027 को आयोजित होने वाले कामरेड्स मैराथन (साउथ अफ्रीका) में होने से खुशी की लहर व्याप्त है । अभिजीत कुमार ने बताया कि मैं क्रिकेट खेला करता था। क्रिकेट जब खेलना बंद कर दिया तो शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगा तब अचानक मन में ख्याल आया कि क्यों न दौड़ लगाकर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जाये। मैं करीब 2015 से रनिंग अभ्यास कर रहा हूं। शुरुआती दिनों में एक किलोमीटर की दौड़ मुश्किल हो जाती थी लेकिन लगातार अभ्यास करते रहा और मैं 100 किलोमीटर की दौड़ लगाकर फिनिशर मेडल प्राप्त कर चुका हूं। वहीं अभी तक लगभग 13 राज्यों में मैराथन दौड़ लगाकर फिनिशर मेडल प्राप्त कर चुका हूं। 13 जून 2027 को होने वाले कामरेड्स मैराथन (साउथ अफ्रीका...