नई दिल्ली, मार्च 15 -- साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में विजयी आगाज किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले ही मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नहीं पहुंचने का गुस्सा निकाला। साउथ अफ्रीका ने रविवार को माउंट माउंगानुई में आयोजित मुकाबले में कीवी टीम को सात विकेट से रौंदा। साउथ अफ्रीका ने 20 गेंद बाकी रहते 92 रनों का टारगेट चेज किया। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से धूल चटाई थी। साउथ अफ्रीका ने माउंगानुई टी20 में 14.3 ओवरों में मेजबान न्यूजीलैंड को 91 रनों पर ढेर किया। डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना ने कदर काटा। 19 वर्षीय गेंदबाज प्लेयर द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने खराब आगाज कि...