नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बीसीसीआई ने सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑल-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। सीरीज 9 नवंबर से ग्केबेरहा में शुरू होगी। स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में भारत का नेतृत्व करेंगी। पिछले महीने भारत की पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त की गई मंधाना पहली बार किसी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभाले हुए नजर आएंगी। सिलेक्टर्स ने पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को तीनों फॉर्मेट की टीम में चुना है।जेमिमा रोड्रिग्स की हुई वापसी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की वापसी हो गई है। वह चोट से उबरने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जेमिमा को तीनों टीमों में शामिल किया ग...