नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। 2 अप्रैल को रासी वैन डर डुसेन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है, लेकिन इसे दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के एक ऐलान से जोड़कर देखा जा रहा है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था, जिसमें रासी वैन डर डुसेन का नाम शामिल नहीं था। रासी वैन डर डुसेन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वे अब तक 18 टेस्ट, 71 वनडे इंटरनेशनल और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। आईपीएल का भी उनको थोड़ा बहुत अनुभव है।...