साउथर्न को हरा रोलैंड क्लब ने जीती ट्रॉफी
कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध अमर क्लब की ओर से प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। जिसमें रोलैंड क्लब ने रोमांचक मुकाबले में साउथर्न क्रिकेट क्लब को पांच रन से पराजित कर खिताब जीता।किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए फाइनल मैच में रोलैंड क्लब ने 27.2 ओवर में 159 रन बनाए। टीम की ओर से फरजान अली ने 50 रन, आकाश ने 25 रन, सौरभ मिश्रा और कामरान अली ने 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, आदर्श श्रीवास्तव ने दो, आदिति अग्रवाल, आदर्श त्रिपाठी और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी साउथर्न क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शुभदीप ने 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.