बोकारो, मार्च 7 -- ओडिसा में आयोजित बेहतर डीजे साउंड सिस्टम प्रतियोगिता में अंकित डीजे साउंड पुरनापानी पेटरवार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपने गांव ही नही ,बल्कि पेटरवार प्रखंड का नाम रौशन किया है। ओडिसा से पुरस्कार प्राप्त कर शनिवार को पेटरवार लौटने पर लोगों ने अंकित डीजे साउंड के प्रोपराइटर सुनील महतो व मिथलेश महतो का पेटरवार तेनुचौक पर भव्य स्वागत किया। बुंडू पंचायत के पुरनापानी गांव निवासी सह अंकित डीजे साउंड के प्रोपराइटर सुनील महतो ने बताया कि उड़ीसा में आयोजित तीन राज्य झारखंड, बिहार और बंगाल के साउंड सिस्टम प्रतियोगिता में बिहार-बंगाल को हराकर प्रथम पुरस्कार हासिल करने में सफलता प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए तीन राज्यों के कई डीजे साउंड सिस्टम के लोग भाग लिए थे, जिसमें अंकित डीजे को बेहतर साउंड सिस्टम के लिए...