साई स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, आज खेल
बरेली, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र, कैंट में शुक्रवार को खेल आयोजनों के तहत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान क्रिकेट 29 चैलेंज और संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि फिजियोथैरेपिस्ट अंकित ने खिलाड़ियों को फिजियोथैरेपी से जुड़े जरूरी सुझाव दिए। केंद्र के खिलाड़ियों और कर्मचारियों को टीम नीरज चोपड़ा, टीम पीवी सिंधु, टीम धनराज पिल्ले और टीम अभिनव बिंद्रा में बांटा गया। शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पुष्पांजलि, क्रिकेट फाइनल, स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों के अभिभावकों की खेल प्रतियोगिताएं एवं केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.