साई सेंटर के लिए हुआ आकाश का चयन, किया गया सम्मानित
इटावा औरैया, मार्च 28 -- पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र आकाश पुत्र श्री अमर सिंह निवासी ग्राम नगला उदई बढ़पुरा का साई ट्रेनिंग सेण्टर सैफई में हैण्डवॉल खेल में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। खेल अनुदेशक अमित कुमार तथा ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अजय पाल सिंह यादव के सघन प्रशिक्षण और प्रयास के परिणाम स्वरूप छात्र आकाश का चयन सम्भव हो सका है। विद्यालय के पूर्व प्रभारी अध्यापक अहसान अहमद एवं विद्यालय वरिष्ठ सहायक अध्यापक संध्या तोमर ने प्रशिक्षकों के साथ छात्र के घर जाकर आकाश को विशेष रूप से सम्मानित किया। सभी ने कहा कि यह कॉधनी विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.