नई दिल्ली, मई 22 -- रIPL 2026 Orange Cap List- गुजरात टाइटंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप जीटी के ओपनर साई सुदर्शन के पास है। साई सुदर्शन ने सीएसके के खिलाफ 84 रनों की शानदार पारी खेल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं उनके कप्तान और साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल GT vs CSK मैच में 54 रनों की पारी खेल दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। आज यानी शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच होना है, जिसमें विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन जैसे स्टार बल्लेबाज एक्शन में होंगे। इन दोनों बल्लेबाजों की नजरें आज ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर-1 बनने पर होगी। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन-शुभमन गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 साई सु...